संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस नेता
मल्लिकार्जुन खडके ने जिस तरह आर्यों को बाहरी और खुद को भारतीय बताया ये बात समझ
से परे आखिर किस आधार पर आर्यों को बाहरी कहा! करोडो सालो से भारतीय सभ्यता,
संस्कृति भारत के नैतिक मूल्यों परम्पराओं की रक्षा करते हुए अपनी जान की परवाह ना
कर इस मिटटी की रक्षा के लिए अपने प्राण मात्रभूमि के चरणों में अर्पित करने वाले
लोग यदि मल्लिकार्जुन खडके की नजरों में बाहरी है तो सौभाग्यशाली है ये पावन भूमि कि
आर्य इसकी रक्षा के लिए लड़े वरना मुगलों की तरह अस्मत रोंदकर भी जा सकते थे दरअसल
ये गलती मल्लिकार्जुन खडके की भी नहीं इतिहास में जो पढाया जाता है वो ही लोग
बोलते है और इतिहास किसने लिखा पहले मुगलों ने फिर वामपंथियों ने जो इस देश में
अपनी पकड़ बनाना चाहते थे और हर बार उत्तर भारत में आकर फ़ैल हो जाते थे क्योंकि
उत्तर भारत में इनका विदेशी इतिहास नहीं चल पाता था तो इन लोगों ने अपना गुस्सा
इतिहास पर निकाल दिया और खुद को भगवान राम-कृष्ण की संतान मानने वालों को विदेशी
लिखने लगे किन्तु दुर्भाग्य इस बात का की सत्ता में रहते हुए देश की आजादी के गीत
गाने वाले लोग आज तक उस इतिहास को नहीं बदलवा सके!!
अभी कुछ
दिन पहले मैं इतिहास की सामान्य ज्ञान की
किताबों को खंगाल रहा था कि अचानक जो निकला वो वाकई मल्लिकार्जुन जैसे लोगों की
बातों को सत्य करता दिखाई देता है जैसे लिखा है- भारत में आर्यों ने आकर किस सभ्यता की नींव डाली थी? वैदिक सभ्यता की, भारत में आने वाले आर्य क्या कहलाते हैं? इंडो आर्य, आर्यों का मुख्य निवास स्थान कहां माना जाता है, आल्पस पर्वत के पूर्वी क्षेत्र और यूरेशिया, आर्य भारत में सबसे पहले कहाँ बसे थे? सप्त सिन्धु प्रदेश में, आर्य कब भारत आये 1500 ई.
पूर्व के आस-पास भारत में आर्य कहाँ से आये थे? मध्य एशिया से आर्यों के प्राचीन आदरणीय ग्रंथ कौन सा हैं, वेद आर्यों का सबसे प्रथम प्राचीन वेद कौन-सा है? ऋग्वेद| किस ग्रंथ का संकलन ऋग्वेद पर आधारित हैं? सामवेद, वेद कितने हैं? चार-ऋग्वेद, यजुर्वेद,सामवेद तथा अथर्ववेद, ऋग्वेद के सूक्तों की रचना किस प्रदेश में हुई थी? पंजाब प्रदेश ऋग्वेद में सम्पत्ति का प्रमुख रूप क्या था? गौधन, आरमिभक आर्यों का मुख्य पेशा क्या था? पशुपालन, आर्यों के समय की मुख्य
पैदावार क्या थी? धान, गेहूँ, जौ आर्यों की भाषा क्या थी ? संस्कृत, आर्य दार्शनिक क्या कहलाते थे? ऋषि
समाज में कैसा विवाह प्रथा प्रचलित था? जातीय, अंतर्जातीय तथा विधवा विवाह, आर्य शब्द का मूलत: क्या अर्थ हैं, उत्तम एक भी बात नहीं लिखी की आर्य भारत के नागरिक है और जब आर्य बाहरी है इनकी भाषा संस्कृत है तो ये भाषा बाहर कहाँ है?
समाज में कैसा विवाह प्रथा प्रचलित था? जातीय, अंतर्जातीय तथा विधवा विवाह, आर्य शब्द का मूलत: क्या अर्थ हैं, उत्तम एक भी बात नहीं लिखी की आर्य भारत के नागरिक है और जब आर्य बाहरी है इनकी भाषा संस्कृत है तो ये भाषा बाहर कहाँ है?
अब जो इन पुस्तकों को
पढ़ेगा वो तो यहीं कहेगा की आर्य बाहरी थे किन्तु मल्लिकार्जुन खडके जी एक बार यह
भी बता देते कि बाबर कहाँ से आया था? अकबर, मोहमम्द बिन कासिम, नादिरशाह चेंगेज
खान, खिलजी, शेरशाह शुरी कुत्बुब्दीन, गौरी गजनवी, बलबन, तुगलक, ओरंगजेब
हिंदुस्तान की लाज लुटने वाले ये लोग कहाँ से आये थे? क्या ये यहीं पैदा हुए थे?
लाज बचाने वालों को अपने रक्त से इस भूमि को सीचने वालों को तो यह कहकर अपमानित कर
दिया की विदेशी है एक बार यह भी बता दो की मुग़ल कहाँ से आये थे? खेर आप क्या
बताओगें आपका वोट बेंक हिल जायेगा इससे पहले सुमित्रा महाजन जी का आभार की
उन्होंने मल्लिकार्जुन खडके के इस बयान को संसद की कारवाही से बाहर कर दिया लेकिन
मल्लिकार्जुन के इस बयान ने हमको जरूर झकझोर दिया है कि कब तक हमे यह दूषित इतिहास
पढाया जाता रहेगा?....
राजीव चौधरी





